पंजाब : निर्मम तरीके से की गई महिला की हत्या, गला रेतकर निजी अंगों पर डाला तेजाब

By: Ankur Tue, 08 June 2021 7:50:55

पंजाब : निर्मम तरीके से की गई महिला की हत्या, गला रेतकर निजी अंगों पर डाला तेजाब

पंजाब के लुधियाना में निर्मम तरीके से महिला की हत्या का मामला सामने आया हैं जहां गला रेतकर हत्या कर दी गई और निजी अंगों पर तेजाब डाला गया। मंगलवार की सुबह साहनेवाल के पास स्थित रुद्रा इंक्लेव कालोनी इलाके में इससे सनसनी फैल गई क्योंकि एक बंद बोरी में महिला का शव मिला था। राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस के आलाधिकारी और थाना साहनेवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुटी है। वही मौके पर फिंगर प्रिंट्स एक्सपर्ट, डॉग स्क्वायड की टीमों ने भी पहुंचकर जांच शुरू की। इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवती की पहचान ना होने की वजह से शव को अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस युवती की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है।

थाना साहनेवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि किसी राहगीर ने बोरी में रस्सी बंधी हुई लाश देखी। जिससे बदबू आ रही थी। उसने तुरंत इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी। पुलिस ने बोरी खोली तो अंदर महिला का शव था। हथियार से हमला कर हत्यारों ने महिला की आधी गर्दन अलग कर दी। निजी अंगों पर तेजाब डाला। पुलिस ने फिलहाल शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है। पुलिस ने मृतक की पहचान करने की कोशिश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया है। मृतक महिला की बाजू पर नेपाली में कुछ लिखा है। जिससे आशंका है कि महिला नेपाली है और इसी आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।

ये भी पढ़े :

# उत्तरप्रदेश : 11 वर्षीय नाबालिक छात्रा के साथ सात युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, सोशल मीडिया पर विडियो वायरल

# उत्तरप्रदेश : कुछ दिनों से मिल रही थी धमकियां और देर रात घर लौटते वक्त गोली मारकर कर दी गई हत्या

# उत्तरप्रदेश : सुबह टहलने निकले लोग तो पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, बताया गया मानसिक रूप से था बीमार

# उत्तरप्रदेश : निर्मम हत्या का मामला, फावड़े से काटकर मजदूर का सिर किया धड़ से अलग

# हरियाणा : संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला 21 वर्षीय युवक का शव, पिता ने जताई हत्या की आशंका

# हरियाणा : नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले मनचलों को टोकना पड़ा भारी, चाकू घोंपकर ले ली जान

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com